अरनोद: अरनोद के गौतमेश्वर मुक्तिधाम में आगजनी, 2 लाख की शवदाह लकड़ी जलकर हुई राख; लगातार चोरियों से ग्रामीणों में बढ़ा रोष
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद स्थित गौतमेश्वर मुक्तिधाम में अज्ञात बदमाशों ने आगजनी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुक्तिधाम समिति के अनुसार शुक्रवार रात लकड़ी घर में आग लगा दी गई, जिससे शवदाह के लिए रखी गई करीब 500 क्विंटल लकड़ी, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है, पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग में लकड़ी घर भी नष्ट हो गया। समिति ने पुलिस को दी रिपोर्ट म