Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

:जनपद चम्पावत के सीमांत क्षेत्र टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का आज सोमवार को शुभारंभ किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी तथा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ तथा टनकपुर से पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का लोकार्पण किया गया। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर–नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, वरिष्ठ रेल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें। साथ ही टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित समारोह में किया गया। उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र, विशेषकर चम्पावत एवं टनकपुर क्षेत्र के लोगों तथा सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड तक सीधी रेल सेवा की मांग रहीं थी। रेल मंत्रालय द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए टनकपुर से हजूर साहिब नांदेड–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी का मार्ग शाहजहांपुर तक विस्तारित किया गया। इन दोनों निर्णयों से चम्पावत जनपद सहित सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन और व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी।

Puranpur, Pilibhit | Jul 6, 2026