टिब्बी: कुलचंद्र में 23 घंटे बाद टंकी से उतरे किसान, प्रशासन ने खाला पुनर्निर्माण का भरोसा दिया
सिंचाई पानी की समस्या और जर्जर हो चुके 602 RD खाले के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कुलचंद्र में चल रहा किसानों का आंदोलन रविवार देर शाम समाप्त हो गया। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद करीब 23 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े तीनों किसान—अभिमन्यु झोरड़, राम कुमार भोभिया और दिनेश कुमार—नीचे उतर आए।