रायडीह: पति-पत्नी के विवाद के बाद विवाहित महिला ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती।
Raidih, Gumla | Jun 28, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक 26 वर्षीय विवाहित महिला ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।