सिराथू: चुनाव से पहले बूथों की साफ सफाई से संबंधित सफाई कर्मचारियों के साथ एडीओ पंचायत ने कड़ा में की अहम बैठक
सिराथू तहसील के अंतर्गत आने वाले कड़ा ब्लॉक में एडीओ पंचायत अवधेश तिवारी ने शनिवार को सभी सफाई कर्मचारियों के साथ एक अहम बैठक की है।बैठक में उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जिनके क्षेत्र में जो बूथ आते हैं वहां पर साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था करने की सख्ती के साथ उन्होंने निर्देश दिया है कि यदि कहीं से शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।