महोबा: चरखारी बाईपास से नीट छात्रा को अगवा कर 16 दिन तक बंधक बनाया गया, दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा गया
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 कोचिंग से लौटते वक्त छात्रा को कार सवार दबंगों ने अगवा कर लिया था। पुलिस ने 16 दिन बाद उसे बरामद किया। पीड़िता का आरोप है कि गांव के मोहित श्रीवास ने साथियों संग उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा।वहाँ उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर सिगरेट व चाकू से दागा गया।अस्पताल में भर्ती पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।