पीलीबंगा: जाड़ावाली गांव में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 17,040 रुपए जुआ रकम सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जाखड़ावाली गांव में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 17040 रुपए जुआ रकम सहित तीन आरोपियों को पीलीबंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है चैन दान उप निरीक्षक ने मय टीम आरोपी मामराज, भोलाराम व चन्दूराम को जुआ खेलते हुए 17040 रुपए जुआ रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संगठित अपराध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।