दरभंगा: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का धरना, नकली दवाओं पर रोक की मांग
दरभंगा में आज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर लोहिया चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष राजेश मोहन सिंह की अध्यक्षता और सचिव संगीता शाह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन नकली दवाओं की बिक्री और भारी छूट के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस पर जल्द सख्त कार्रवाई हो,