रानीगंज थाना क्षेत्र के पंडित का पूरवा हरनाहर निवासी उदय राज यादव सऊदी अरब में रहते हैं। उनका 22 वर्षी इकलौता बेटा आकाश यादव घर पर रहता था। सोमवार की शाम करीब 4 बजे वह घर से निकाला लेकिन वह रात में घर नहीं लौटा। मंगलवार की दोपहर में लखनऊ वाराणसी हाईवे किनारे एटीएल मैदान की झाड़ियां में आकाश का शव पाया गया। सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंकी।