पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, किसानों की भलाई के लिए प्रयासरत रहूंगा
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जो विभाग मिला है उसे वह पूरी जिम्मेवारी के साथ निभाएंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो कृषि को लेकर अध्ययन कर रहा हूं, लेकिन अध्ययन के बाद बिहार के लोगों के लिए, भारत के लोगों के लिए, किसानों के लिए और बीज के लिए भी प्रयासरत रहूंगा।