गोपालगंज: जमसड़ बाजार में ई रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ बाजार में ई रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर जमसड़ बाजार जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ है।