कोंच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित मिथिलेश पासवान (पिता- उमेश पासवान) बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रीना देवी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। गांव से पूरब दिशा में एकांत स्थान पर स्थित मकान की बाउंड्री फांदकर अपराधी अंदर घुसे।