शाहजहांपुर: विकास भवन सभागार में नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण, 10 सदस्यों ने ली शपथ
शाहजहांपुर। विकास भवन स्थित सभागार में नगर निगम के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।महापौर अर्चना वर्मा ने सभी नामित पार्षदों को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर भी मौजूद रहे।सभी नामित पार्षदों को संविधान की शपथ दिलाई गई।