नगर पंचायत निरमंड में भारी-भरकम पानी के बिलों का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय है। आम जनता को 1300, 1500 रुपये और इससे भी अधिक के पानी के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
नगर पंचायत की इस व्यवस्था से लोग परेशान हैं और लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। आखिर इतने अधिक बिल किस आधार पर जारी किए जा रहे हैं? क्या बिलों की मीटर रीडिंग, खपत और दरों की सही तरीके से जांच हो रही है?
सरकार और नगर पंचायत से मांग है कि इन भारी-भरकम बिलों की तत्काल जांच करवाई जाए, गलत बिलों को दुरुस्त किया जाए और आम जनता को राहत दी जाए।
यह कैसा “व्यवस्था परिवर्तन” है, जिसमें जनता को मूलभूत सुविधा के साथ-साथ भारी-भरकम बिलों की मार भी झेलनी पड़ रही है?
जनता को राहत चाहिए, अतिरिक्त बोझ नहीं।
आपका भाऊ
लोकेंद्र लोकी
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026