खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में 2836 कट्टे लहसुन की हुई बंपर आवक, भाव रहा ₹12500 प्रति क्विंटल
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज बुधवार को शाम 5:00 बजे तक 2836 कटे लहसुन की बंपर आवक हुई, वही लहसुन का भाव 12500 रुपए प्रति किवंटल रहा। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन, सरसों, चना आदि की आवक हुई ।स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 4600 से 5675, सरसों 6000 से 6574, गेंहू 2100 से 2642 , चना 4601 से 5186 एवम अलसी 6101 से 7600 रुपए प्रति किवंटल तक बिके ।