अशोक नगर: एडीएम के निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज बोला शौचालय का गेट खोलो चक्कर आ जाएंगे
अशोकनगर जिला चिकित्सालय का मंगलवार को सुबह 10: 30 बजे अपर कलेक्टर डीएन सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे इसी दौरान मेल वार्ड में भर्ती मरीज ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। इस दौरान युवक बोला शौचालय का गेट खोल कर देखिए बदबू से चक्कर आ जाएंगे। जिस पर से अपर कलेक्टर ने कहा कि हम पानी एवं सफाई की व्यवस्था करवाते हैं।