बेलहर: बकरार गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 14, 2024 थाना क्षेत्र के बकरार गांव में शराब पीकर हंगाम कर रहे शराबी युवक बीरबल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी को पाइल्स ने आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की कई युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही अन्य युवक फरार हो गए जबकि बीरबल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।