बहेड़ी: सकलैन नगर तालाब में मिले सुहैल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा किया गया प्रज़र्व
बहेड़ी के मोहल्ला शिकोही नगर निवासी लईक अहमद उर्फ लईक मामा का 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सुहेल बीती 14 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया था चौथे दिन शनिवार को उसका शव सकलैन नगर स्थित तालाब में परिजनों को उतराता मिला था