हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र में हाईवा आगजनी मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। एसआईटी की कार्रवाई में राहुल दुबे गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में कोल माइनिंग इलाके में दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।