बिजावर: मानद डॉक्टरेट से सम्मानित डॉ. राहुल दुबे का अभिनंदन, बिजावर विधायक पुत्र ने किया सम्मान
बिजावर में मंगलवार शाम 4 बजे विधायक पुत्र ने अपने निज निवास पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद (Honorary) डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. राहुल दुबे का सम्मान किया। इस अवसर पर उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया गया।