उत्तरकाशी में डंडी के सहारे अस्पताल पहुंची बीमार महिलाः बदहाल सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें;
उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में बदहाल
रेक्चा-लिवाड़ी-फेताड़ी मोटर मार्ग के कारण एक बीमार महिला को डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ा। सड़क क्षतिग्रस्त होने और बरसाती नालों में तेज बहाव के कारण वाहन बीच रास्ते में ही रुक गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर महिला को कई किलोमीटर पैदल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि रेक्चा-लिवाड़ी-फेताड़ी मोटर मार्ग पांच गांवों की जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई। बरसात में सड़क और नालों की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि मरीजों, गर्भवतियों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।