अंबिकापुर: अंबिकापुर दाबेली संचालक अमन ओझा की मौत के मामले में मृतक की पत्नी का बयान आया सामने
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर निवासी अमन ओझा का विगत दिनों पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में झारखंड के रंका में शव बरामद हुआ था। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और हिंदू संगठनों व भाजपा नेताओं ने शिकायत कर उचित स्तरीय जांच की मांग की थी। सरगुजा आईजी ने जांच टीम गठित की थी। अब मृतक के पत्नी का बयान सामने आया है।