हरसूद: वार्ड क्रमांक 5, नया हरसूद स्थित मांगलिक भवन नगर परिषद ने 3 वर्ष के लिए लीज पर दिया
Harsud, Khandwa | Mar 23, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा वार्ड क्रमांक 5 स्थित मांगलिक भवन को लीज पर देने हेतु ई नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई थी। जिसमें संतोष कुमार सोनी आशापुर की 1375101 रुपए की राशि नगर परिषद द्वारा स्वीकृत की गई। नीलामी की शर्त के अनुसार 25% राशि 405655 रुपए 18% जीएसटी सहित 21 दिवस में जमा करनी थी। उक्त राशि संतोष सोनी द्वारा सोमवार शाम को जमा की गई।