चूरू: चूरू पुलिस ने पशु तस्करी के कंटेनर को पकड़ा, 98 भैंस के बच्चे बरामद किए
Churu, Churu | Jun 6, 2026 चूरू। सदर पुलिस ने एनएच 52 स्थित ढाढ़र टोल पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 98 भैंस के बच्चे बरामद कर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सुनील कुमार और डीएसपी विजय कुमार मीणा के सुपरविजन में कार्रवाही की है।