सगड़ी: हाजीपुर निवासी व्यक्ति ने गांव के लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप, रौनापार थाने पर दी लिखित तहरीर
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही निवासी लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है । इस संबंध में रौनापार थाने पर लिखित तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है । हाजीपुर गांव निवासी राजेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय पलकधारी ने बुधवार को रौनापार थाने पर लिखित तहरीर दी ।