गुना नगर: LIC ऑफिस के पास चलती स्कूटी से महिला के कान से सोने की बाली छीनकर भागने वाला एक आरोपी कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने बाला स्नेचिंग का आरोपी पकड़ा है। 6 मई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, 18 अप्रैल 2026 को फरियादी महिला अरुणा सोनी निवासी दुर्गा कॉलोनी ने एलआईसी ऑफिस के पास चलती स्कूटी पर दो बाइक सवार ने कान से सोने का वाला छीनकर भागने की रिपोर्ट की। 5 मई को एक आरोपी विष्णु पारदी निवासी नानाखेड़ी को गिरफ्तार कर सोने का बाल बरामद किया है।