बागपत: अमीनगर सराय क्षेत्र से लापता युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू रक्षा दल और ग्रामीणों ने थाना सिंघावली अहीर का किया घेराव
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2026 अमीनगर सराय क्षेत्र से 16 जून को लापता हुई युवती की बरामदगी न होने पर मामला गरमा गया। रविवार की शाम करीब पांच बजे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थाना सिंघावली अहीर पहुंचकर घेराव किया और धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।