जैतपुर: नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ार पुलिस ने नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी प्रदीप जायसवाल निवासी नौगई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर पीड़िता को धमकाकर धन की मांग की थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार शाम 6 बजे प्रेस नोट में इसका खुलासा किया है।