उन्नाव में चाइनीज मांझा के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, सीओ सिटी विनी सिंह ने दी जानकारी उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चाइनीज मांझा की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) विनी सिंह ने किया। इस दौरान दुकानों, बाजारों और संभावित स्थानों पर जांच की गई।