गया टाउन सीडी ब्लॉक: भरत तिवारी समाजसेवी नहीं, आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा व्यक्ति था : रंजीत कुशवाहा
भोजपुर में हुए चर्चित एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच गया जिला युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम समिति सदस्य रंजीत कुशवाहा ने गुरुवार को 11 प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी को समाजसेवी बताने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उसके सोशल मीडिया और गतिविधियों को देखने से अलग तस्वीर सामने आती है.