गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने को लेकर विवाद, पंडाल में घुसकर मारपीट; 3 युवक घायल...
ग्वालियर के किलागेट थाना क्षेत्र के रमटापुरा में गणेश महोत्सव के बैनर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने गणेश पंडाल में मौजूद युवकों के साथ मारपीट की, जिसमें लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल और क्यूआरटी वाहन तैनात किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।