ओबरा: चोपन में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डम-डम दुवराघाटी गुफा सलाईबनवा के सामने तीन पुलिया के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल में पहाड़ी पर एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।