गाज़ियाबाद: वेव सिटी पुलिस और SOG ग्रामीण की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
वेव सिटी थाना पुलिस और SOG टीम ग्रामीण की सयुक्त टीम की दो गौ तस्करो से मुठभेड़ हूई है। पुलिस और SOG टीम ने मुठभेड़ के दौरान गुरूवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिंट पर दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अमरोहा के रहने वाले नौशाद के पैर में गोली लगी है। जिसे वह घायल हो गया। जबकि नौशाद का दूसरा तस्कर संभल का रहने वाला है, जिसको भी अरेस्ट किया गया है।