बाह: जैतपुर में ब्रेकअप के बाद छात्र ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, Meta अलर्ट से बची जान
थाना जैतपुर क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र ने ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट कर आत्महत्या का प्रयास किया। रात 1:49 बजे Meta की ओर से पुलिस मीडिया सेल को अलर्ट मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोकेशन ट्रेस कर छात्र को सुरक्षित बचा लिया। मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस ने जानकारी दी। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।