लखीसराय: नगर भवन परिसर में सहयोग शिविर को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने दी जानकारी।
लखीसराय नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में आयोजित नगर परिषद के सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी है। मंगलवार की दोपहर 12:45 पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि नगर परिषद से संबंधित मामलों के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हो रहे हैं जिनका त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।