इटारसी: इटारसी के सुखतवा में देर रात हिंदू संगठन के लोगों ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा,वीडियो आया सामने
इटारसी के सुखतवा क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मवेशियों से भरे एक ट्रक को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भोपाल से करीब 150 किलोमीटर तक इस ट्रक का पीछा किया। यह ट्रक भोपाल के मुरारी चौपड़ा क्षेत्र से नागपुर (महाराष्ट्र) की ओर जा रहा था। हिंदू संगठनों को सूचना मिलने पर कार्यकर्ता पहुंचे।