सदर: कैंट पुलिस ने रविवार को जेएचवी मॉल तिराहे पर नदेसर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया
Sadar, Varanasi | May 17, 2026 *कैंट पुलिस ने रविवार को जेएचवी मॉल तिराहे पर नदेसर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।* अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म उतरवाई, जबकि कागजात और यातायात नियमों का पालन न करने वाले कई दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया