जगाधरी: जगाधरी थाने के अंतर्गत ट्यूशन पढ़ने गई नौवीं क्लास की छात्रा वापस नहीं लौटी घर, परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत
पिता ने बताया कि उसकी लड़की नौवीं क्लास की छात्रा है और यहां पर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। रविवार को वह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी मगर वापस नहीं लौटी जिसके बाद उसने उसकी अपने स्तर पर तलाश की मगर उसका कहीं भी कोई सुरगना मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।