जगाधरी: 23 फरवरी को यमुनानगर से पहली बार निकलेगी खाटू श्याम बाबा की पैदल निशान यात्रा, हनुमान मंदिर में की गई प्रेसवार्ता
यमुनानगर की कृष्णा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में एक पत्रकार वार्ता की गई जिसमें आयोजक रूपम शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को रादौर रोड से पहली बार खाटू श्याम बाबा की पैदल निशान यात्रा निकलेगी। इस पैदल निशान यात्रा का रास्ते में कई जगह ठहराव किया जाएगा। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे और श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।