जगाधरी: परवालो गांव के शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दड़वा से किया गिरफ्तार
पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के इंचार्ज राजेश राणा ने जानकारी देते बताया 10 फरवरी को परवालो के शिव मंदिर से 25 किलो का पीतल का घंटा चोरी हो गया था। जिसके चलते अमन नाम के युवक को दड़वा गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसपर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।