जगाधरी: रामनगर वर्कशॉप कॉलोनी में लगाया गया महासंगम सेवा समिति की ओर से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप ।
रामनगर वर्कशॉप कॉलोनी में आज महासंगम सेवा समिति की ओर से एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आंखों का चेकअप किया गया और लोगों ने भी इस कैंप में बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदीश बब्बर व संदीप धीमान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे । मुख्य अतिथियों ने महासंगम सेवा समिति की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की।