खंडवा में बुधवार दोपहर करीब बारह बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संघ के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नोडल अधिकारी अंकित पवार महिलाओं से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करते हैं, जिससे उनका सम्मान आहत हुआ है। संघ ने अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है।