गोहरगंज: मानवता शर्मसार: 4 महीने के बच्चे को झाड़ियों में फेंका, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
ओबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भोपाल–बैतूल हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक लगभग 4 महीने का मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला। राहगीरों ने झाड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।