करछना: करछना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले,फसलों का हुआ नुकसान किसान हुए चिंतित
संगम नगरी प्रयागराज में आज मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल लिया है सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर जहां रिमझिम बारिश शुरू हुई तो करछना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं एक तरफ जहां ओले गिरने की वजह से एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी तो वहीं ओले गिरने से किसानों के फसलों का भी नुकसान हुआ है जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई।