ललितपुर: ग्राम गनगौरा में एक अज्ञात चोर ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनगौरा में घर के बाहर रखी हुई बाइक को एक चोर द्वारा बीते लगभग तीन दिन पूर्व रात्रि के समय चोरी कर लिया गया। उक्त चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।