रसूलाबाद: कटरा नैला गांव में जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर युवक को पीटा पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र कटरा नैला निवासी अजय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपने घर के पास नाली पर पटिया रख रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले राकेश व उसके परिजनों ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी।जिससे उसका भाई देवेंद्र चोटिल हो गया। जिसके बाद पीड़ित अजय ने अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते कार्यवाही किए जाने की मांग की।