भरतपुर: भरतपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर की कार्रवाई, कृष्णा कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल पर चला पीला पंजा
भरतपुर नगर निगम ने कृष्णा कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की बिल्डिंग को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस बिल्डिंग में काफी समय पहले से पेंटेकोस्टल स्कूल संचालित होता था। करीब 10 साल पहले यह स्कूल बंद हो गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग को गिराया।