भरतपुर: कृषि महाविद्यालय भुसावर पर विश्व उपभोक्ता अधिकार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई विचार गोष्ठी
कृषि महाविद्यालय भुसावर पर बुधवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार सप्ताह के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हैं। कई कम्पनी अपने माल का भ्रामक प्रचार करके उपभोक्ताओं का शोषण करती हैं।