भरतपुर: भरतपुर शहर के मुख्य बाजार में 6 अप्रैल को निकलेगी भगवान श्री राम की शोभायात्रा
श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर भरतपुर शहर के मुख्य बाजार में 6 अप्रैल को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा भरतपुर के नमन मैरिज होम में श्रीराम सेवा समिति की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य अनुराग गर्ग ने बताया कि धूमधाम से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसका जगह-जगह स्वागत व्यापारियों द्वारा फूल बरसा कर किया जाएगा।