जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने 1,07,15,000 रुपए का गांजा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
4 जून को नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद महिन्द्रा पीकअप में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे हैं । सुचना पर नगरनार पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना होकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचकर मुखबीर के बताये संदिग्ध वाहन को पकड़ने हेतु नाकाबंदी की।